लोक जुम्बिश का राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री से मिला

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार लोक जुम्बीश के कर्मचारियों को समग्र शिक्षा में समायोजित करने के आदेश के बाद एक राज्य स्तरीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं समग्र शिक्षा के निदेशक से मिलाl वार्ता में मुख्यमंत्री ने जल्द ही कर्मचारियों को समायोजित करने का भरोसा दिलाया। उदयपुर संभाग के खेरवाड़ा से  नवीन मेहता, चंद्रेश मेहता एवं  जसोदा पनिया ने बताया की मुख्यमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्री कार्यालय एवं समग्र शिक्षा निदेशालय  से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से सभी कर्मचारी आशान्वित हैं कि 21 वर्षों से संघर्षरत न्याय के इंतजार में कर्मचारियों को राज्य सरकार एवं विभाग द्वारा जल्द ही खुशखबरी मिलेगी l

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!