टाईकॉन उदयपुर 16 मार्च को,देश की स्टार्टअप कम्पनियां लेगी भाग

उदयपुर, 9 मार्च। लेकसिटी में स्टार्टअप में निवेश को बढ़ावा देने एवं उ़द्यमिता के क्षेत्र में नवाचार को लेकर टाई उदयपुर द्वारा टाईकॉन उदयपुर 2024 का चित्रकूटनगर स्थित थर्ड स्पेस में आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर के प्रसिद्ध उद्यमी, मोटिवेशनल स्पीकर और कई प्रसिद्ध स्टार्टअप के संस्थापक उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में स्टार्टअप पिचिंग, निवेश और नेटवर्किंग से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के साथ स्टार्टअप में निवेश भी किया जाएगा। इस आयोजन में देश की थ्री टीयर सिटी की बड़ी-बड़ी कम्पनियों के संस्थापक जुट कर स्टार्टअप में आने वाली कम्पनियों को मार्गदर्शन देंगे।
टाई उदयपुर के अध्यक्ष विनय राठी ने बताया कि कि स्टार्टअप और उद्यमिता विकास पर केंद्रित यह दो दिवसीय कार्यक्रम टाइकॉन उदयपुर टाई व आईटी एवं संचार विभाग के आईस्टार्ट राजस्थान तत्वावधान में 16 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। स्टार्टअप संस्थापकों और निवेशकों के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में देश भर के जाने-माने उद्यमी भाग लेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!