टीएडी की ओर से हितधारकों की कार्यशाला 11 को

विकसित राजस्थान 2047
उदयपुर, 6 जून। विकसित राजस्थान 2047 के संबंध में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से दस्तावेज तैयार करने एवं स्टेक होल्डर्स से विचार विमर्श करने के लिए कार्यशाला 11 जून को सुबह 10 बजे आयुक्तालय सभागार में आयोजित होगी। आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने कार्यशाला के सुचारू संचालन के लिए सम्पूर्ण पर्यवेक्षण एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए टीआरआई निदेशक अनिल कुमार शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है।

निःशुल्क डायबिटीज जाँच शनिवार को
स्वर्ण प्राशन शिविर रविवार को

उदयपुर, 6 जून। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार शनिवार को निःशुल्क मधुमेह (डायबिटीज) जांच शिविर एवं रविवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 6 महीने से 16 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन होगा।
शिविर के प्रभारी रसवैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शनिवार 8 जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस जांच शिविर में मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें मरीजों को उनके रोग के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ चिकित्सा एवं औषधि वितरण की सेवाएं भी प्रदान की जाएगी। वहीं बच्चों में इम्युनिटी बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार 9 जून को को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

31वां पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर लेकर आया रोगियों के लिए राहत
रक्तमोक्षण एवं पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से हुआ रोगियों का उपचार
अग्निकर्म चिकित्सा शिविर आज

उदयपुर 6 जून। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में आयुर्वेद विभाग एवं आयुकल्प एवं रसराज फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून से 7 जून तक 31 वें निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के उपचार कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, षष्टिशाली, पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन और बस्तिकर्म, नस्यकर्म, रक्तमोक्षण एवं आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म विधाओ द्वारा चिकित्सा की गई।
अग्निकर्म चिकित्सा शिविर आज
डॉ औदिच्य ने बताया कि पंचकर्म चिकित्शा शिविर में शुक्रवार को कोटा के ख्यातनाम डॉ चंद्रेश तिवाड़ी आयुर्वेद की प्राचीन अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति से कोण साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, एडी का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, घुटने का दर्द जैसे रोगों का उपचार करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!