शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में मोहन से मसीहा नाटक का मंचन 6 अगस्त को 

उदयपुर. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में रविवार 6 अगस्त 2023  को शाम 7 बजे नाटक ‘‘मोहन से मसीहा‘‘ का मंचन किया जायेगा ।
केंद्र निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इस नाटक को केंद्र के मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है ।  इस नाटक के  लेखक एवं निर्देशक डॉ. लईक हुसैन हैं । इस नाटक में बापू के जीवन के विभिन्न पड़ावो  को बताया गया है जिसमें  साबरमती आश्रम बनाने, चम्पारण में किसानों का दुःख दर्द, जालियांवाला बाग हत्याकांड, दाण्डी यात्रा, कैद में जीवन यापन एवं उनके हत्या के दृश्य को जोड़ा गया हैं ।
द परफोरमर्स उदयपुर द्वारा निर्मित इस नाटक मे 25 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं । नाटक मे प्रवेश नि : शुल्क रहेगा ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!