सेंट एंथोनीज की टीम द्वितीय रनर अप , टैबलेट व 395000 का नगद पुरस्कार जीत

राष्ट्रीय स्तरीय बैटल ऑफ माइंड्स इंडियन आर्मी क्विज 2023
रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत     

उदयपुर। भारतीय सेना इस वर्ष कारगिल युद्ध में भारत की जीत की 25वीं सालगिरह मना रही है| मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि इस उपलक्ष में भारतीय सेवा ने राष्ट्रीय स्तरीय बैटल ऑफ माइंड्स इंडियन आर्मी क्विज 2023 का आयोजन किया| 4 महीने तक चली इंटर  स्कूल क्विज प्रतियोगिता को शानदार प्रतिक्रिया मिली ,जिसमें देशभर से 32000 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लेकर इस देश की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक क्विज प्रतियोगिता बना दिया| बैटल ऑफ़ माइंड्स इंडियन आर्मी क्विज 2023 का शानदार फाइनल दिल्ली के मानेकशा सेंटर में हुआ जिसमें सेंट एंथोनीज की टीम मोनाल भाटिया ,काव्य जैन, सार्थ खंडेलवाल एवं यशस्वी माहेश्वरी  राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रनर अप रहकर उदयपुर को गौरवान्वित किया| कार्यक्रम के अंत में टीम एवं मेंटर जगदीश पालीवाल को उपहार स्वरूप टैबलेट प्रदान किए गए एवं प्रधानाचार्य श्रीमान विलियम डीसूजा को स्कूल टीम एवं मेंटर के लिए 395000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया| इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य विलियम डिसूजा , श्रीमती जैसी डिसूजा, रवि भाटिया द्वारा सभी को बधाई प्रेषित की गई साथ ही  सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव चंद्रशेखर केंद्र विद्युत एवं सूचना प्रयोग और कौशल विकास एवं उधमशीलता मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उनके साथ जनरल मनोज पांडे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ एवं श्रीमती अर्चना पांडे प्रेसिडेंट ए डब्ल्यू डब्ल्यू एस ने टीमों को सम्मानित किया|

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!