उदयपुर। मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के शनिवारीय विशेष कार्यक्रम अंतर्गत ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के इनारा सभागार मे शाम 4.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय ख्यातनाम सितारवादक नरेश कुमार वेयर , के.के.त्रिपाठी ( सितार) देव व्रत (इलेक्ट्रिक गिटार) द्वारा होगी शास्त्रीय व फिल्मी धुनो की बयार मे तबले पर संगत अयोध्या रामलला में आयोजित प्राणप्रतिष्ठा समारोह में तबला वादन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित अखिलेश शर्मा करेंगे । क्लब के मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि सितार सुर लहरी के इस विशेष कार्यक्रम के साथ अप्रेल माह मे जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे सदस्यों का बहुमान कर उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलमकामना की जायेगी।
सितार सुर लहरी का विशेष कार्यक्रम कल शनिवार 27 अप्रेल को
