सोनी लिव के क्विज़र ऑफ द ईयर नेशनल फाइनल का प्रसारण आज रविवार

सेंट एंथनी विद्यालय के होनहार विद्यार्थी गर्विश जैन एवं सार्थ खंडेलवाल पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे
सेंट एंथोनी विद्यालय का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। ओटीटी प्रसारक  सोनी लिव ने रिकॉर्ड सेटिंग क्विज़र ऑफ द ईयर स्कूल क्विज के बहु प्रतिक्षित फिनाले का प्रसारण आज रविवार सुबह 11 बजे  किया जाऐगा। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि इस क्विज को भारत के दिग्गज क्विज़ मास्टर श्री सिद्धार्थ बासु के संरक्षण मे संपन्न किया जाऐगा। इस क्विज में प्रथम स्तर पर लगभग 60,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सेंट एंथनी विद्यालय के क्विज प्रभारी जगदीश पालीवाल ने बताया कि सभी स्कूलों को उत्तर ,दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्रों में बांटा गया है। सभी बाधाओं को पार करते हुए कुल 16 टीमें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई जिन्हें दिल्ली आमंत्रित किया है।सेंट एंथनी की टीम ने नेशनल क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल को पार करके फाइनल में प्रवेश किया है। सेंट एंथनी विद्यालय के होनहार विद्यार्थी गर्विश जैन एवं सार्थ खंडेलवाल पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान विलियम डिसूजा ने  शुभकामनाएं दी है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!