सोजतिया ग्रुप ने सामाजिक सरोकार के तहत वंचितों को दी दीपावली की खुशियां

उदयपुर। दीपावली पर्व हर व्यक्ति अपने अनुसार मनाता है ताकि वह इस पर्व की खुशियंा वह खुद मनाते हुए दूसरों के साथ भी उन्हें बांट सकें।
सोजतिया ज्वैलर्स स्वयं तो दीपावली की खुशियंा मनाता ही है लेकिन इस बार उसने समाज के ऐसे वंचितों के साथ दीपावली की खुशियंा बांटी,जो वर्षो से इस प्रकार की ख्ुाशियों से वंचित थे। कोर्ट चौराहा स्थित सोजतिया ज्वैलर्स के निदेशक डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने शहर के ऐसे अनेक स्थानों का चयन किया जहां वंचित मिल सकते है। वहां स्वयं जा कर उन वंचितों को अपने शोरूम पर आमंत्रित किया। शोरूम पर आज प्रातः7 बजे 400 से अधिक वंचित पंहुचे तो शोरूम का बाहरी दृश्य देखकर वे दंग रह गये।
सोजतिया ज्वैलर्स के संस्थापक प्रो. रणजीतसिंह सोजतिया ने कहा कि समाज के इस वंचित वर्ग को भी दीपावली पर्व मनानें का पूरा अधिकार है लेकिन धनाभाव के कारण वे इस पर्व की खुशियों को नहीं मना सकते है। उनकी उसी सोच को खत्म करने के लिये सोजतिया ग्रुप ने आज यह बीड़ा उठाया। सोजतिया ज्वैलर्स ने उंच नीच का भेदभाव समाप्त कर वंचित वर्ग को दीपावली की खुशियंा मनानें का अवसर प्रदान किया।
डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उनकी दीपावली को और अधिक सार्थक करनें व उन्हें अपार खुशियंा देने के लिये उन वंचितों को सम्मान अपने यहंा बिठाया और सोजतिया ग्रुप के सदस्यों रीना सोजतिया, डॉ.ध्रुव सोजतिया, साक्षी सोजतिया, नेहल सोजतिया के हाथों सभी वंचितों को नये वस्त्र, कम्बल,मिठाई एवं खाने के पैकेट दिये तो उनकी आखांे मंे अलग सी चमक दिखायी दी। कुछ वंचितों ने बताया कि अपने जीवन में आज के दिन जैसी दीपावली कभी नहीं देखी। यह दीपावली उन्हें जीवन भर याद रहेगी कि शहर के लोगों ने हमें सम्मान के साथ इतनी सामग्री दी। इस प्रकार का आयोजन करने के पीछे मुख्य उद्देश्य समाज के इस वंचित वर्ग को भी सम्मान प्रदान करना एवं एकजुट करना है।
डॉ. सोजतिया ने बताया कि पुरूषों के लिये पेन्ट शर्ट, एवं महिलाओं के लिये साड़ी प्रदान की गई। हाथीपोल, पहाड़ा सहित अनेक क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति कुछ करने के लिये यदि हम सक्षम है तो हमें उसके प्रति कुछ भी कार्य करना चाहिये। आज के इस आयोजन से न केवल वंचित वर्ग को प्रसन्नता हुई वरन हमें भी संतोष मिला कि हम समाज के इस वर्ग के लिये कुछ कर सकें। सोजतिया ज्वैलर्स द्वारा प्रति वर्ष दीपावली से पूर्व निर्धन वर्ग के लोगों के घरों में दीपावली की खुशियंा लानें का प्रयास किया जाता रहा है।
इस अवसर राउण्ड टेबल इंडिया उदयपुर के चेयरमैन डॉ. धु्रव सोजतिया,प्रतीक नाहर, अक्षय बापना,डॉ. मुकेश श्रीमाली, अजय साबला, दीपा साबला भी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!