समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर सम्पन्न

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर पर पॉच दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर सम्पन्न हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन शिविर का शुभरम्भ महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। प्रथम दिवस पर रंगोली एवं मेहन्दी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसकी निर्णायक महोदया महाविद्यालय की सचिव महोदया श्रीमती ईना राजक रही। द्वितीय एवं तृतीय दिवस पर आर्ट एण्ड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के कला विशेषज्ञ श्रीमान् शिव प्रसन्न सिंह दहिया के निर्देशन में हुआ जिसमें छात्राध्यापिकाओं द्वारा समूह उत्पाद के अन्तर्गत माण्डना एवं लिप्पन कला तैयार किये गये। शिविर के चतुर्थ दिवस पर उदयपुर की जानी मानी शैफ श्रीमती निर्मला सोनी के निर्देशन में पाक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शैफ द्वारा भारतीय मिठाई मैसूर पाक बनाना सीखाया साथ ही इटेलियन फूड जैसे लजानिया, गारलिक ब्रेड बनाना एवं अन्य व्यंजनों को बनाने सम्बन्धी गुर सीखाये गये। शिविर के अन्तीम दिवस पर छात्राध्यापिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्य श्रीमती रंजना भटनागर, श्रीमती पूर्वी, श्री पूर्णेश कोठारी, श्री शिव प्रसन्न सिंह दहिया, श्रीमती मीना मेनारिया, श्रीमती पायल पानेरी, श्रीमती शिप्रा शर्मा, श्रीमती हीना जैन एवं श्रीमती एकता सोनी का सक्रीय सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!