11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक 52 ग्राम पंचायतों में होगा सामाजिक अंकेक्षण

सामाजिक अंकेक्षण के बाद 17 दिसंबर को होगा ग्राम पंचायत का आयोजन
जयपुर, 07 दिसंबर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी द्वारा नियमित सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत सामाजिक अंकेक्षण 11 दिसंबर 2023 से शुरू होगा।

जिला परिषद लोकपाल श्री रामवतार ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, 15 वां वित्त आयोग एवं एसबीएम में स्वीकृत शौचालय का सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा दिनांक 11 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक सामाजिक अंकेक्षण कार्य एवं 17 दिसंबर 2023 को चयनित 52 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण बाद ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा।

इस अवधि में लोकपाल जयपुर द्वारा जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों के स्वीकृत कार्य, प्रगतिरत कार्य, प्रगतिरत कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), कैटल सैड, विधालय विकास कार्य, मनरेगा कार्य, पौधशाला, दस्तावेज संधारण, ग्राम सभा का अवलोकन, निरीक्षण किया जायेगा।

लोकपाल ने कार्यक्रम एवं विकास अधिकारी सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम को समयबद्धता से सम्पन्न करवाने एवं ग्राम पंचायत स्तर पर दीवार लेखन, श्रमिकों को कार्यस्थल पर दी जाने वाली सुविधाएं, अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करने, ग्राम पंचायतों के रजिस्टरों की पूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!