उदयपुर दिनांक 18 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के ग्रामीण विधानसभा के छ: मंडलों प.दीनदयाल उपाध्याय मण्डल,सरदार पटेल मण्डल, जावर माता मण्डल, भुवाणा मण्डल,झामेश्वर मण्डल,नांदेश्वर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष,मण्डल महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची के दूसरे चरण के नव मतदाता को जोड़ने हेतु जिला संयोजक SIR व जिला उपाध्यक्ष करणसिंह की अध्यक्षता में दोहपर 2 बजे पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर बैठक रखी गई।
बैठक के प्रारंभ में जिला महामंत्री पंकज बोराणा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा नव मतदाताओं को जोड़ने की जानकारी दी।
जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने कहां की यह जो मतदाता सूची बन रही है इसी से नगर निगम व पंचायत राज की मतदाता सूची बनेगी इसलिए कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटे नहीं ओर अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़े नहीं अगर किसी गलत व्यक्ति का नाम जुड़ गया है तो उसकी आपत्ति दर्ज करवा कर हटवाए।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत ने बताया कि अभी ग्रामीण विधानसभा में करीब 41 हजार 300 से अधिक नाम कटे है जिसमें मृतक,यहां से गांव में स्थानांतरित तथा शेष नाम जिनके एक से अधिक स्थानों पर नाम थे या जिनका पता नहीं है वह नाम है। अब सभी बूथों पर नव मतदाताओं को जोड़ने का समय है जो 15 जनवरी 2026 तक चलेगा साथ ही सरकार के सफलतम दो पूर्ण होने पर 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस तक सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु विकास रथ सभी विधानसभाओं में भ्रमण कर रहा है।
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक फूलसिंह मीणा ने बताया कि आज विशेष गहन पुनरीक्षण की ड्राफ्ट मतदाता सूची मण्डल अध्यक्षों को उपलब्ध करवाई है इसका अवलोकन करे तथा किसी पात्र मतदाता का नाम रह गया है तो उसे जुड़वाया जाए। आने वाले समय में पंचायत राज व नगर निकाय के चुनाव है तो कई नए जन प्रतिनिधि बनेंगे ऐसे सभी लोग अभी से 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास करे। विधायक ने बताया कि उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में पूर्व में 268 बूथ थे जो अब बढ़ कर 322 होगये है इन सभी बूथों पर उसी बूथ पर रहने वाले कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंट-2 बना कर तैयार करे। इसके लिए शक्तिकेंद्र संयोजक व मण्डल अध्यक्ष बैठक कर समय पर सूचीबद्ध करे। संगठन के कार्य को ओर अधिक अच्छा करने के लिए मण्डल तथा शक्तिकेंद्र की मासिक बैठक एक निश्चित तारीख पर आयोजित की जाएं।
बैठक के अंत में भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल अग्रवाल के माता जी, अम्बेडकर मण्डल के मण्डल उपाध्यक्ष शंकर चौहान के पिता जी तथा राणा प्रताप मण्डल के कार्यकर्ता श्याम सुन्दर सालवी के माता जी के स्वर्गवास पर दो मिनिट का मौन रख कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक की सम्पूर्ण जानकारी तथा संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद भुवाणा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी द्वारा ज्ञापित किया गया।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान बैठक में जिला उपाध्यक्ष तख्त सिंह शक्तावत,प्रवक्ता भंवरसिंह देवड़ा,SIR मण्डल संयोजक व पूर्व पार्षद आशीष कोठारी,जावर माता मंडल अध्यक्ष मोहन मीणा सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया,मुकेश जोशी, मण्डल महामंत्री जगदीश मेनारिया शिवदान सिंह देवड़ा विजय प्रजापत गजेंद्र अग्रवाल भगवती तेली राजकुमार शर्मा लालू राम डांगी कालू लाल मीणा परमेंद्र सिंह देवड़ा पार्षद एवं समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोलिया राजकुमारी गाना संतोष मेनारिया, आईटी सोशल मीडिया मण्डल संयोजक आदेश्वर जैन,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष शांतिलाल जोशी,शक्तिकेंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।
