उदयपुर। हिमालय परिवार द्वारा सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रियों का सम्मान स्नेहमिलन व सम्मान समारोह आज सेक्टर 5 हिरण मगरी स्थित घूमर गार्डन में रखा गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के कैबिनेट मंत्री देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी जोगाराम कुमावत थे।
इस अवसर पर हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री,पार्षद एवं राजस्व समिति के अध्यक्ष अरविंद जारोली ने शब्दों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा यात्रा की शुरुआत से लगाकर 29वीं यात्रा का वर्णन संक्षिप्त में किया। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा की दूसरे प्रदेशों में दिए जाने वाली यात्रा को आर्थिक सहायता एवं सुविधाएं राजस्थान के यात्रियों को भी दी जाए, साथ ही सभी यात्रियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोगाराम कुमावत ने हिमालय परिवार की इस अनोखी यात्रा को राष्ट्रहित के लिए बताते हुए, सिंधु नदी के उद्गगम एवं इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यात्राएं तो बहुत होती है लेकिन सिंधु दर्शन यात्रा अपने आप में एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखती, प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख के विकास के प्रयासों को इंगित करते हुए यह यात्रा और महत्वपूर्ण हो जाती है, ऐसी यात्राओं के प्रयासों के लिए हिमालय परिवार को धन्यवाद दिया।
उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा किए गए विभिन्न यात्राओं एवं पूर्व की सुविधाओं एवं वर्तमान सुविधाओं की तुलना कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया, साथ ही हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री द्वारा की गई आर्थिक सहायता बढ़ाने की मांग के लिए उचित बताते हुए कहा कि उन्होंने अग्रिम कार्रवाई कर दी,उसकी जानकारी प्रदान कर भविष्य में निश्चित तौर पर उसे बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रारंभिक दौर में बहुत कम यात्रियों द्वारा करी जाती थी, लेकिन अब इसमें विभिन्न वर्गों के द्वारा भाग लेकर संख्या में उत्तरोतर वृद्धि हुई, निश्चय ही इसकी संख्या में और वृद्धि होगी, वर्तमान में रेल सुविधाओं में भी विस्तार की जानकारी प्रदान कर भजनलाल सरकार ने अब वातानुकूलित रेल की व्यवस्था की है, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग में भी विभिन्न सुविधाओं का वर्णन किया, 29 वीं यात्रा में यात्रा करने वाले यात्रियों का सम्मान किया।
भाजपा शहर विधायक ताराचंद जैन ने इस तीर्थ यात्रा को राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाली यात्रा बताते हुए कहा कि उदयपुर इकाई दिनों दिन इस यात्रा में संख्यात्मक एवं गुणात्मक विस्तार कर रही हैं। इस सम्मान समारोह को भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक दिनेश माली एवं कार्यक्रम अध्यक्ष हेमेंद्र श्रीमाली ने भी संबोधित किया।सभी यात्रियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। हिमालय परिवार के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. सुशील निंबार्क ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि भजन लाल सरकार का यात्रा सबसिडी बढ़ाने के निर्णय से यात्रा में युवाओं की संख्या बढ़ेगी और देश की युवा पीढ़ी हिमालय देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है,समझेगी । समारोह में सिंधु दर्शन यात्रा की स्मृतियों को सजोए एक सोनिनियर का भी विमोचन किया गया।कार्यक्रम के अंत में आभार जिला अध्यक्ष अशोक सारस्वत ने किया एवं सभी ने सामूहिकता से स्नेह भोज किया।
इस अवसर हेमलता जारोली,मणिबेन पटेल,ललिता सुथार, राणा प्रताप मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, मंडल मंत्री अशोक आमेटा, पूर्व पार्षद भारत जोशी,अशीष कोठारी,मुकेश शर्मा,अम्बालाल मेनारिया,सोहन मेहता,देवेंद्र छाजेड़, रमेश पुरोहित एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर समारोह का आगाज किया गया।
युवा पीढ़ी जुड़े सिंधु दर्शन यात्रा सेःदेवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत
