सिंधी समाज करेगा सास-बहू का सम्मान पूज्य जैकबाबाद सिंधी पंचायत और पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की अनूठी पहल

उदयपुर।  सिंधी समाज के पूज्य जेकबआबाद सिन्धी पंचायत व सिंधी साहिती पंचायत की शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक रखी गई।
             पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया कि सिंधी समाज के पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत और पूज्य सिंधी साहिती पंचायत द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए उन परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जो संयुक्त परिवार की परंपरा को बनाए रखते हुए सास-बहू के रिश्ते को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, यह 18 मई शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में शाम 5.00 बजे होगा।
     इस अवसर पर पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया कि समाज उन सभी परिवारों को प्रोत्साहित करेगा, जिनके घरों में बीते पाँच वर्षों के भीतर बहू आई है और वह अपनी सास के साथ संयुक्त परिवार में रह रही है। ऐसे परिवारों को समाज की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन संयुक्त परिवार की परंपरा को बनाए रखने और सास-बहू के मधुर संबंधों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पूज्य सिंधी साहिती पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश आहूजा ने भी इस अवसर पर कहा कि, “हम समाज में उन बहू-बेटियों का सम्मान करना चाहते हैं, जो न केवल अपने परिवार के साथ प्रेम और सहयोग की भावना से आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज की गरिमा और प्रतिष्ठा को भी बढ़ा रही हैं। यह पहल समाज को एकजुट करने और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास साबित होगी।”
इस सम्मान समारोह में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से उन बहू-बेटियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने संयुक्त परिवार की परंपरा को अपनाते हुए अपने परिवार और समाज में समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
महासचिव  राजेश चुग ने बताया कि सिंधी समाज के सभी सदस्य इस विशेष आयोजन में सादर आमंत्रित हैं। पूज्य जैकबाबाद सिंधी पंचायत एवं पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की यह पहल समाज के पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।
इस आयोजन में अशोक पाहुजा  कैलाश नेभनानी, कमलेश राजानी, कैलाश डेम्बला,   राम चंद्र चोटरानी , भरत खत्री , गिरिश राजानी, कपिल नाचानी,  राहुल निचलानी, संजय खततूरिया ,विनोद वाधवानी, अर्चना चावला , भावना मोरयानी, वैशाली मोटवानी  ,मोनिका राजानी, ज्योति राजानी का सक्रिय सहयोग और भी प्राप्त हो रहा है, जिनका योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में जिम्मेदारी दी गयी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!