सिन्धी बाल संस्कार शिविर तैयारी बैठक

उदयपुर । भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर की और से ग्रीष्म कालीन अवकाश मे उदयपुर मे 10 ईकाईयों की और से 15 दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविर लगाए जाएंगे।
    इस हेतू सिन्धु सभा के कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक सिन्धु सभा के संरक्षक नानक राम कस्तुरी की अध्यक्षता मे शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर  मे आयोजित की गई।
   सिन्धु सभा के महानगर अध्यक्ष गुरमुख कस्तुरी एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी ने बताया कि शहर के 10 अलग अलग स्थानों पर निशुल्क सिन्धी बाल संस्कार शिविर लगाए जाएंगे जिसमें शिक्षक बच्चों को सिन्धी भाषा, संस्कार, और सिन्धी संस्कृति के बारे मे शिक्षित करेंगे।
     सिन्धु सभा के प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं युवा ईकाई अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि सिन्धी बाल संस्कार शिविर 16 मई  से प्रारम्भ होगें इस होने वाले शिविर को प्रतापनगर, हिरणमगरी स्थित श्री झूलेलाल भवन,शिव मंदिर सेक्टर 13 ,सुखधाम आश्रम, जवाहर नगर, शक्तिनगर, सिन्धु भवन भुपालपुरा, सन्त कंवरराम नगर कोठी बाग, सेक्टर 14  एवं टेकरी मे शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के लिए 5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों का पंजीयन किया जा रहा है।
    सिन्धु सभा के मुकेश खिलवानी ने बताया कि शिविर के लिए सिन्धु सभा के प्रदेश कार्यालय जयपुर से खास तौर से तैयार पाठ्यक्रम आएगा। खिलवानी ने बताया कि पिछले साल उदयपुर मे हुए शिविरों मे 625 बच्चों ने भाग लिया था। शिविर का लक्ष्य यह है कि आज के आधुनिक युग मे बच्चों को सिन्धी संस्कृति की जानकारी के साथ उच्च संस्कार दिए जाएं।
    बैठक मे चन्द्रप्रकाश मगनानी, रामचन्द्र चोटरानी कमल तलरेजा, सुरेश खुराना, भगवान दास सचदेव,किशन अछवानी, प्रेम तलरेजा, रेखा डोडेजा,रमा खियाणी,माला छतवानी,मीनल पुरुस्वानी, प्रीति भोजवानी,सुमन रामेजा, पूजा रामेजा आदि उपस्थित थे।
     धन्यवाद मुकेश खिलवानी ने दिया। कार्यक्रम संचालन सुरेश कटारिया ने किया। अन्त मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!