सिन्धी बाल संस्कार शिविर समापन समारोह 16 जून

उदयपुर 1 जून भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर की और से ग्रीष्म कालीन अवकाश मे उदयपुर मे 10 ईकाईयों की और से  20 दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविर का भव्य रूप से समापन समारोह मनाया जाएगा।
    इस हेतू सिन्धु सभा के कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर शक्तिनगर मे आयोजित की गईं।
     सिन्धु सभा के महानगर अध्यक्ष गुरमुख कस्तुरी एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी ने बताया कि शहर के 10 अलग अलग स्थानों पर निशुल्क सिन्धी बाल संस्कार शिविर लगाए गए हैं।
        सभा के प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं युवा ईकाई के अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि सिन्धुपती महाराजा दाहिरसेन के शहीदी दिवस 16 जून को समापन समारोह सिन्धु महल जवाहर नगर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सिन्ध की संस्कृति पर आधारित नृत्य  गीत एवं नाटक द्वारा सिन्ध की सभ्यता की झलक प्रस्तुत करेंगे। सन्तो का आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा।
    सभा के उपाध्यक्ष अशोक मन्दवानी एवं चन्द्र प्रकाश मगनानी ने बताया कि इस अवसर पर संस्कार शिविर मे शिक्षण देने वाले 30 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
     बैठक मे मनोज कटारिया कमलेश चैनानी, दीपक रंगवानी सुरेश खुराना,डा किशोर पाहुजा ,कमलेश चैनानी , हेमन्त गखरेजा, जितेन्द्र तलरेजा, हरीश चावला ,भारती गेरा, रेखा डोडेजा , भगवान सचदेव, प्रेम तलरेजा, जया पहलवानी ,लज्जा रामेजा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुरेश कटारिया ने किया एवं धन्यवाद मुकेश खिलवानी ने दिया। अन्त मे राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!