उदयपुर,05 अप्रेल(ब्यूरो):। यहां गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की चौथी मंजिल से कूदकर बीमार विवाहिता ने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना को लेकर सविना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतका का पिता गीतांजली मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है तथा कुछ समय वह अपने पिता के साथ यहां रह रही थीं।
मिली जानकारी के अनुसार गायत्री नगर सेक्टर पांच निवासी संध्या(36) पत्नी मनीष नायर ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसका पिता मनीष नायर गीतांजली मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है और स्टाफ क्वार्टर में रह रहा था। पिछले महीने वह उपचार के लिए पिता के घर आई थी। शुक्रवार सुबह उसने परिवार के साथ चाय पी थी और इसके बाद छत पर चली गई थी। पीछे—पीछे उसकी मां भी छत पर गई थी। मां की मौजूदगी में वह छत से नीचे कूद गई। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया कि मृतका की नौ वर्ष की एक बिटिया है, जो उसके पिता के पास थी।
बीमार विवाहिता ने निजी अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
