’निर्धारित समय एवं तिथि पर ही होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2025’

-’माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किया 2 अप्रैल को जारी आदेश में संशोधन’-

उदयपुर, 3 अप्रैल। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 आयोजित की जाने वाली एसआई भर्ती परीक्षा-2025 निर्धारित तिथि एव समय पर आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय की विशेष बैंच द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के सभी अभ्यर्थियों के स्थान पर मात्र माननीय न्यायालय के समक्ष इस हेतु प्रार्थना-पत्र दायर करने वाले अभ्यर्थी तक ही सम्मिलित करने के आदेश प्रदान किए।

’प्रकरणः- एक नजर’-माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कल दिनांक 2 अप्रैल 2026 को एसएलपी विधि प्रार्थना-पत्र डायरी संख्या 19461/2026 सूरजमल मीना बनाम राजस्थान राज्य व अन्य में सुनवाई कर एसआई पुलिस परीक्षा-2021 में सम्मिलित सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को एसआई पुलिस परीक्षा-2025 में सम्मिलित करने के आदेश दिए थे, जिसके विरूद्ध आयोग द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में 2 अप्रैल 2026 को ही  प्रार्थना-पत्र दायर किया गया, जिस पर आज 3 अप्रैल 2026 को अवकाश के दिन सुनवाई करते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व में दिए गए आदेश को मात्र प्रार्थना-पत्र पेश करने वाले अभ्यर्थी तक ही सीमित कर दिया। प्रकरण में आयोग की ओर से पैरवी अधिवक्ता युवराज सामंत, नेहा अमोला एवं तिलक द्वारा की गई।

आयोग सचिव ने बताया कि माननीय न्यायालय के संशोधित आदेश के बाद अब परीक्षा के आयोजन में कोई तकनीकी बाधा नहीं है। परीक्षा निर्धारित तिथि और समय पर ही आयोजित होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!