शुभम चपलोत सकल जैन नव युवक मण्डल के अध्यक्ष चुने गए

फतहनगर। सकल जैन नवयुवक मंडल की मीटिंग महावीर जयंती के उपलक्ष्य में रखी गयी। बैठक की अध्यक्षता रमेशचन्द्र मारू ने की। उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, मंत्री चेतन खाब्या मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि प्रकाश चपलोत, सदस्य कनक बाफना, संजय छाबड़ा, भेरूलाल हिरन, अजय गोखरू, रीतेश पोखरना, संपत बाफना, राजेश बाबेल, पंकज चोरडिया, अजय तातेड, पुर्व अध्यक्ष गौरव सेठ,जैन समाज के सभी नवयुवक मंडल के सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग को प्रकाश चपलोत, चेतना खाब्या, कनक बाफना ने सम्बोधित किया। मीटिंग का संचालन संजय छाबड़ा ने किया। मीटिंग में सर्वसम्मति से शुभम चपलोत अध्यक्ष चुने गये। चपलोत का पगड़ी,माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!