श्री राम जन्म भूमि पूजित अक्षत पहुंचे फतेहनगर

फतहनगर। आगामी 22 जनवरी 2023 को होने वाली भव्य प्रभु श्री राम की प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण हेतु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के माध्यम से अयोध्या श्री राम जन्म भूमि से पूजित अक्षत फतहनगर पहुंच गए हैं। अक्षत सर्वप्रथम फतेहनगर से कार सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं को दिए जाऐंगे। आगे इन्हे प्रत्येक परिवार तक निमंत्रण के रूप में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर 12 बजे द्वारिकाधीश मंदिर में होगा। इस कार्यक्रम में हनुमान गढ़ी अयोध्याधाम से पधारे सन्त शिरोमणि श्री सत्यदेवदास महाराज का सानिध्य भी मिलेगा। महाराज का शुक्रवार की शाम फतहनगर आगमन हुआ। हाइवे स्थित भगवा सर्किल पर अखाड़ा मंदिर मण्डल के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में नगरवासियों ने संत की अगवानी एवं स्वागत किया। इसके बाद वाहन रेली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संत का काफिला अखाड़ा मंदिर पहुंचा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!