सकल दिगंबर जैन समाज फतहपुरा क्षेत्र में भव्यता के साथ हुआ श्री जी का नगर भ्रमण

उदयपुर, 09 अक्टूबर।  न्यू अहिंसा पुरी स्थित 1008 श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन चैत्यालय  द्वारा दसलक्षण पर्व समाप्त होने के पश्चात रविवार को भगवान जी को पालकी में विराजमान कर बैंड- बाजे के साथ क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रैन प्रकाश जैन ने बताया कि जुलूस में सबसे आगे श्री राजेंद्र जैन घोड़े पर जैन ध्वज लेकर चल रहे थे साथ ही समाज जन बैंड बाजे के साथ जैन भजनों की धुन पर थिरकते और नृत्य करते हुए चल रहे थे जिसमें बेदला, देवाली, लोयरा, फतहपुरा व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई और समय-समय पर लोगों ने अपने-अपने कंधों पर भगवान जी की पालकी को उठाकर नगर भ्रमण कराया। कार्यक्रम संयोजक श्री ललित जी जैन ने बताया कि जुलूस मंदिरजी से प्रारंभ होकर आरके हाउस से फतहपुरा चौराहा होते हुए वाचनालय ग्राउंड में पहुंच कर धार्मिक सभा में परिवर्तित हो गया जहां ट्रस्ट अध्यक्ष रैन प्रकाश जैन ने सभी समाज जनों का स्वागत अभिनंदन किया तथा अभिषेक व आरती के चढावे की बोलियां लगवाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!