श्री गुप्तेश्वर महादेव मेला कल से शुरू आज रात्रि में होगा जागरण

उदयपुर। प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद पूर्णिमा को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा , मंदिर अधिष्ठाता महंत श्री तन्मय वन जी महाराज ने बताया इस वर्ष भादवि पूर्णिमा का मेला दिनांक 7 और 8 सितंबर रविवार और सोमवार को आयोजित होगा । मेले के आयोजन को लेकर भक्तों के सहयोग से सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रात्रि जागरण भजन सत्संग अनन्त चतुर्दशी रात्रि को होगा जो कि इस बार दि. 6 शनिवार को है , रविवार 7 तारीख ब्रह्म मुहूर्त में भगवान का रुद्राभिषेक शुरू होगा और सुबह 7:15 बजे आरती के साथ मेले की शुरुआत होगी, इसी के साथ प्रतिवर्ष की भांति गांव बिलिया, गुखर मगरी और अंबाफला के निवासी ध्वजा लाएंगे जो कि श्री गुप्तेश्वर महादेव से फूल मांगकर श्री शिखर पर चढ़ाई जाएगी, इस वर्ष पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होने से दोपहर 12:15 बजे भगवान की आरती के साथ बालभोग और पूरी सेवा चढ़ाई जाएगी और सूतक के ग्रहण में शास्त्रोक्त मर्यादा का अनुपालन किया जाएगा, इधर मेला रविवार और सोमवार 7और 8 को दोनों ही दिन खूब हर्षोल्लास से सम्पन्न होगा सभी उदयपुर वासी श्री गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन के साथ मेले का आनंद उठाएंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!