श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2622वां जन्मोत्सव आज 

–  शोभायात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप 
– श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव 
– वाहन रैली में शामिल होंगे 1500 से अधिक दूपहिया वाहन  
– 108 स्वागत द्वारों से होगा शोभायात्रा का स्वागत 
उदयपुर 02 अप्रेल । सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में  श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अन्तर्गत 3 अप्रेल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं विशाल वाहन रैली को लेकर रविवार आयड़ स्थित आत्म वल्लभ आराधना भवन सभागार में बैठक का आयोजन हुआ।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 3 अप्रेल सोमवार को प्रात: 8 बजे नगर निगम प्रांगण से महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की भव्य शोभायात्रा दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ होगी।  शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर सूरजपोल, बापूबाजार, मण्डी की नाल, भडभूजा घाटी, घण्टाघर, मोती चौहट्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए पुन: नगर निगम प्रांगण में पहुंचेगी।  जहां पर महावीर जैन परिषद की ओर से प्रभावना वितरित की जाएगी। उन्होंने उदयपुर के सभी समाजजनों को आव्हान करते हुए कहां कि शहर में निकलने वाली शोभायात्रा में समाज का प्रत्येक सदस्य अपनी सहभागिता निभाएं।
शोभायात्रा के संयोजक एवं जैन जागृति सेन्टर के अध्यक्ष सुधीर चित्तौड़ा ने शोभायात्रा के रूट विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का संचालन जैन जागृति सेन्टर उदयपुर द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा के प्रारम्भ में एक एस्कोर्ट जीप रूट क्लीयर करते हुए चलेगी जिसमें चार बच्चें मिलेट्री डे्रस मेें देशभक्ति का संदेश देते हुए चलेंगे। उसके बाद 1500 से अधिक दूपहिया वाहन पर 3 हजार से अधिक युवक व युवतियां हाथों में जैन ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। उसके बाद एक गजराज, 10 घोड़ों पर सवार केसरियां सांफा पहने, उसके पश्चता खुली जीप में जैन प्रतीक, जैन भजनों से स्वर लहरियां बिखेरता बैंण्ड, पावा पुरी रथ चलेगा। इसके पश्चता विभिन्न विषयों पर बनाई गई झांकियां, उसके बाद विभिन्न विद्यालय के बच्चें, झांकिया व बैण्ड, उसके बाद सप्तकिरण रथ चलेगा।  उसके बाद जैन समाज के विभिन्न समाज व संगठनों के हजारों श्रावक-श्राविकाएं, उनकी झांकियां और समाज के बैंण्ड चलेंगे जो पूरे शहर में भ्रमण करती हुई पुन: नगर निगम प्रांगण में सम्पन्न होगी। जैन जागृति सेन्टर के 150 से अधिक कार्यकर्ता शोभायात्रा का संचालन करेंगे।
बैठक का शुभारंभ सोनल सिंघवी, प्रियंका जैन, सोनाली जैन के नमस्कार महामंत्र के जाप से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत जैन जागृति सेन्टर के कार्यकारी अध्यक्ष अरूण मेहता द्वारा तथा आभार महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने किया। संचालन दीपक सिंघवी द्वारा किया गया।  बैठक में संजय भण्डारी, श्याम नागोरी, चन्द्रप्रकाश चोरडिया, मनीष गलूंडिया, विजय लक्ष्मी गलूंडिया, मीना कावडिय़ा, नीता छाजेड़, जय चौधरी, आयुष वक्तावत, तनिषा माण्डावत, तनिष्का दोशी, वैशाली कोठारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
– वाहन रैली में शामिल होंगे 1500 से अधिक दूपहिया वाहन :- 
भारतीय जैन संघटना युथ विगं के अध्यक्ष जय चौधरी एवं गल्र्स विगं की अध्यक्षा तनिषा माण्डावत ने बताया कि श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज के युथ की ओर से विशाल दूपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1500 से अधिक दूपहिया वाहनों का रजिस्टे्रशन किया जा चुका है। जिसमें अनुशासन में चलने वाले 21 प्रतिभागियों को 1 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलवा बेस्ट डे्रसअप युवक व युवतियों के लिए प्रत्येक को 1100 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं बेस्ट रील प्रतियोगिता में प्रथम तीन सबसे ज्यादा लाईक व व्यू वाले रील को 5100, 3100 व 2100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागियों जिसने गुगल लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया उन्हे डिस्काउंट वाउचर की एक बुकलेट दी जाएगी। वाहन रैली में सम्मिलित सभी युवक-युवतियां सफेद परिधान में तथा केसरिया उपरणा व हाथ का बैंड पहने शोभायात्रा में शामिल होंगे।
– 108 स्वागत द्वारों से होगा शोभायात्रा का स्वागत 
महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि 3 अप्रेल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के मार्ग में समाजजनों द्वारा जगह-जगह 108 तोरणद्वार बनाकर शोभायात्रा एवं वाहन रैली का स्वागत किया जाएगा। वहीं समाजजनों द्वारा अनैक स्थानों पर ठण्डाई, आईस्क्रीम, कुल्फी, पानी, केरी पानी, छाछ आदि प्रभावना वितरित की जाएगी।
शोभायात्रा में इनकी रहेगी झांकियां 
शोभायात्रा में विभिन्न समाज, संगठनों एवं विद्यालयों की पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान महावीर के सिद्धांत, देशभक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार, नशामुक्ती, शाकाहार, सामाजिक कुरूतियों की रोकथाम व महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित 22 झांकियां चलेगी।  शोभायात्रा में समाज विभिन्न संगठनों, विद्यालय व झांकियों में प्रतिस्पर्धा रखी गई है। जिमसें विजेताओं को पारितोषिक दिया जाएगी। शोभायात्रा में सभी पुरूष श्वेत परिधान एवं महिलाएं चुदड़ में शामिल होगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!