उदयपुर 09 अक्टुबर / कालकामाता मित्र मंडल की बैठक मंदिर प्रांगण में पुजारी एवं संरक्षक देवेन्द्र सिंह गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 15 अक्टुबर से शुरू होने वाली शारदीज नवरात्रा को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। गौड़ ने बताया कि नौ दिनों तक भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम किये जायेगे साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का भी पूरी तरह से पालन किया जायेगा। नवरात्रा का कार्यकर्ताओं को पूरे वर्षपर्यन्त इंतजार रहता है। मंदिर परिसर में रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया है आगामी दो दिनो में पांडाल भी सजने शुरू हो जायंेगे। पूरे परिसर को लाईटों की रोशनी से जगमग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्णयानुसार मंदिर परिसर में एक शाम कालकामाता के नाम से विशाल भजन संध्यॉ का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश के ख्यातनाम भजन गायक कलाकारों को बुलाया जायेगा। नौ दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न समितियों के माध्यम से जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को ओर अधिक भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव दिये।
शारदीय नवरात्रा 15 अक्टुबर से शक्तिपीठों में तैयारियॉ जोरों पर
