नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन

उदयपुर, 24 फरवरी। श्री दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा तेरहपंथ समाज की ओर से हिरण मगरी सेक्टर 3 स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में  शनिवार को शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन किया गया। पं. अंकित जैन शास्त्री ने बताया कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रात: 7 बजे मूलनायक भगवान नेमिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया। उसके बाद श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा के पाश्चात्य नित्य नियम पूजन की। उसके बाद विधानाचार्य पं.ज्योति बाबू ,पं. अंकित शास्त्री, पं. साम्राट शास्त्री के निर्देशन प्रात: 8 बजे से शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन किया। जिसमें समाज श्रेष्ठी  स्व. शांतिलाल टाया की पुण्य स्मृति में राजेश, जिनेश, सिद्धार्थ टाया की ओर से 128 अघ्र्य चढ़ाये गए एवं शंत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज की संल्लेखना पूर्वक समाधि पर उनके चरणो में विनयांजलि अर्पित अर्पित की। इस अवसर पर समाज पारस सिंघवी, महेन्द्र टाया, राजेन्द्र अखावत, नरेन्द्र टाया, महावीर जस्सीगोत, गजेन्द्र कचरावत, विनोद भोजावत सहित कई श्रावक-श्राविकाओं ने धर्म लाभ लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!