उदयपुर। राष्ट्रीय स्तर के अभियान “Shakti On Wheels” के लंबे काफिले का रविवार को NH-8, सुखेर स्थित नाकोड़ा मार्बल के सामने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यह स्वागत Rotary Club Udaipur के Club Administrative Director RTN Ashok Veerwal एवं Joint Secretary Dr. Anita Mourya के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर काफिले के सदस्यों का गुलाब 🌹 के फूल भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। साथ ही काफिले में शामिल सभी सदस्यों को मकराना व्हाइट संगमरमर की आकर्षक मूर्तियां भेंट कर उनका सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया। काफिले के सदस्यों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए RTN Ashok Veerwal एवं Dr. Anita Mourya का आभार व्यक्त करते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में Rotary Club Udaipur की Charter President RTN Shalini Bhatnagar तथा RTN Ritu Vaishnav की सक्रिय भागीदारी भी विशेष रूप से सराहनीय रही। इस अवसर पर RTN Ritu Vaishnav ने आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम “आरोहन” के लिए पूरे Rotary District के सभी सदस्यों को सादर आमंत्रण दिया।
वहीं Rotary Mira की President Rekha Soni भी पूरे काफिले के साथ निरंतर उत्साह एवं रौनक बनाए रखती नजर आईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया।
Rotary Club Udaipur के President Raghav Bhatnagar का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद वे वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और काफिले की विदाई के समय अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में शक्ति ऑन व्हील्स के इस पावन काफिले को पाली के लिए विदाई दी गई। इस भावुक क्षण पर RTN Ashok Veerwal की आंखें नम होती हुई दिखाई दीं, जो इस पावन यात्रा के प्रति उनकी श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती थीं।
इस भव्य स्वागत और विदाई ने रोटरी की सेवा, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हुए इसे सभी के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण बना दिया। ✨
शक्ति ऑन व्हील्स काफिले का उदयपुर में भव्य स्वागत
