परिंडे बांधकर करे पक्षियों की सेवा

पक्षियों के लिए परिंडा अभियान
उदयपुर, 18 अप्रैल। ग्लोबल वार्मिंग के कारण गर्मी बढ़ रही हैं, गर्मियों का मौसम विशेषकर पक्षियों के लिए बहुत कष्टप्रद होता है। बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाओ अभियान के अंतर्गत आज उदयपुर जिले ग्राम रामा में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओं ओर उदयपुर जिले के विधायक प्रताप भील द्वारा परिण्डे लगा अभियान की शुरुआत की गई।
पर्यावरण प्रेमी जसवन्त पुण्डीर ने कहा कि पक्षियों के लिए दाना-पानी ढूंढ पाना मुश्किल होता है। ऐसे में कई बेजुबान पक्षी दाना-पानी नहीं मिलने की वजह से अपनी जिंदगी भी नहीं बचा पाते, बस एक परिंडा लगा कर इन पक्षियों के जीवन को बचा सकते हैं।
उदयपुर विभाग के पर्यावरण सहसंयोजक गणपत लौहार ने बताया कि बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ अभियान के तहत 1100 परिंडो का संकल्प है। जिसके अंतर्गत उदयपुर में प्रतिदिन बेजुबान पक्षियों की की सेवा ही परम सेवा है के धेय्य को रखते हुए समाज के बंधुओं को पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए प्रतिदिन परिंडे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी जसवन्त पुण्डीर, भेरू सिंह खरवड़, मोहन गमेती,दलीचंद गमेती, नरेंद्र अहारी , भेरूसिंह देवड़ा ,गोपीलाल दर्जी, समाजसेवी हितेश चित्तौड़ा आदि उपस्थित रहे ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!