विश्व आदिवासी दिवस के  अवसर  पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर 09 अगस्त 2024 । केन्द्रीय संचार ब्यूरों ,क्षेत्रीय कार्यालय ,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ,भारत सरकार उदयपुर की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के  अवसर  पर  आज राजकीय महाविद्यालय स्तरीय एस टी कन्या छात्रावास मधुबन उदयपुर में संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

 केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व में इस दिन इस दिवस को मनाने की शुरुआत सयुंक्त राज्य अमेरिका में 1994 में की गई थी । इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है एवं 9 अगस्त को ही विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाया जाता है तथा विश्व आदिवासी दिवस कब से मनाया जाता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय स्तरीय एस टी कन्या छात्रावास की अधीक्षक श्रीमती कमला चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।  इस अवसर पर उपरोक्त विषय पर मौखिक प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी । प्रतियोगिता की  विजेता प्रतिभागियो को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!