डीपीएस उदयपुर की अन्डर-17 क्रिकेट टीम का राज्य स्तर पर चयन

उदयपुर। 67 वीं जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 17 श्रेणी में डीपीएस उदयपुर की टीम ने दिनांक 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक गुरु नानक पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित सभी मैचों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुल 4 मैचों की श्रृंखला में उत्तरोत्तर जीत हासिल करते हुए द्वितीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि विद्यालय की टीम में चंद्रोदित्य टांक, हितार्थ सोलंकी, आर्यन कटारिया, श्रवण देवासी, शौर्य सुराणा, मोहम्मद किब्लेन व राज्यवर्धन सिंह चुंडावत ने शानदार योगदान कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इनमें से चंद्रोदित्य टांक, हितार्थ सोलंकी, आर्यन कटारिया, शौर्य सुराणा व राज्यवर्धन सिंह चुंडावत का चयन आगामी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में किया गया है। टीम के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया और उपप्राचार्य राजेश धाभाई ने हर्ष व्यक्त किया एवं कोच श्री सुभम एवं विद्यार्थीयों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य व आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!