प्रभारी सचिव ने किया एमबी अस्पताल एवं टीएडी बालिका छात्रावास का निरीक्षण

उदयपुर, 7 अगस्त। पब्लिक सर्विसेज निदेशक व जन अभियोग निराकरण विभाग के विशिष्ट शासन सचिव व जिला प्रभारी सचिव हरिमोहन मीणा ने बुधवार को उदयपुर दौरे के तहत महाराणा भूपाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी एवं सुपर स्पेशलिटी परिसर में पहुंच वार्ड में मरीजों से कुशलक्षेम पूछते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में आरएनटी प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर व अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.एल.सुमन से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का अवलोकन करते हुए बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
छात्रावास का लिया जायजा :
इसके पश्चात प्रभारी सचिव मीणा मधुबन स्थित टीएडी विभाग अंतर्गत संचालित बालिका छात्रावास पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं को देखते हुए छात्रावास स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।  इस दौरान उन्होंने आवास कक्षों, डाइनिंग हॉल, स्टोर रूम आदि का अवलोकन किया तथा बालिकाओं की कोचिंग की व्यवस्थाओं की भी हॉस्टल अध्यापिकाओं से जानकारी ली। मीणा ने हॉस्टल में बालिकाओं से संवाद भी किया तथा करियर को लेकर चर्चा की एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर एसीईओ जिला परिषद अंजुम ताहिर समा, आरएनटी प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर, एमबी अधीक्षक डॉ.आर.एल.सुमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!