नर्बदेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय पाटोत्सवः भागवत कथा सुनने से जीवन चरित्र बदलता हैः माणक मेनारिया

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के गणपति नगर स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। सोमवार को अभिषेक,आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

कथा का कार्यक्रम 13 मई से शुरू हुआ जिसमें रोजाना सायं 7.30 बजे से रात्रि 10.30बजे तक संगीतमयी कथा का नगरवासियों ने कथा वाचक माणक मेनारिया के मुखारविंद से श्रवण किया। अंतिम दिन कथा कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,समाजसेवी जगदीश मून्दड़ा समेत कई प्रमुख लोंग भी पहुंचे तथा कथा श्रवण का लाभ लिया। सात दिन तक चले कथा कार्यक्रम के दौरान माणक मेनारिया ने विभिन्न प्रसंगों के जरिए श्रीमद् भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए सार रूप में कहा कि जीवन में जब-जब भी समय मिले कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा श्रवण से व्यक्ति का जीवन चरित्र बदलता है और मनुष्य सांसरिक बंधनों से मुक्त होकर भव सागर को पार कर जाता है। अतः ऐसे अवसर को कभी भी गंवाना नहीं चाहिए।

गौ शाला में छप्पनभोग आजः नगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में सोमवार सुबह 9.30बजे द्वारिकाधीश मंदिर महिला मण्डल की ओर से गायों के लिए छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी द्वारिकाधीश मंदिर मण्डल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!