उदयपुर में इस साल कोरोना से दूसरी मौत

50 वर्षीय अधेड़ ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम
संवाद सूत्र, उदयपुर:कोरोना संक्रमण के केस दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। उदयपुर में बीती रात कोरोना से एक अधेड़ की मौत हो गई, जो इस साल की कोरोना से दूसरी मौत है। 12 दिन पहले एक वृद्ध की मौत कोरोना संक्रमण से इस साल की पहली मौत थी।
बताया गया कि बीती रात यहां के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यक्ति जीनाराम की मौत हो गई। हालांकि वह राजसमंद जिले में देवगढ़ तहसील के गांव लसानी का रहने वाला था। डॉ. अनुराग शर्मा ने उसकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। यह इस साल की दूसरी मौत है, जो कोरोना संक्रमण की वजह से हुई।
गौरतलब है कि बारह दिन पहले 19 फरवरी को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती 89 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है,जो इस साल कोरोना से पहली मौत थी। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पार्किंसन और श्वास रोगी भी था। चिकित्सा विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। विभाग का कहना है कि कोरोना अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भीड़ वाली जगह पर सतर्कता बरतें। सामान्य खांसी, जुकाम तथा बुखार होने पर नजदीकी अस्पताल जाकर कोरोना की जांच कराए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!