दिव्यांग मतदाता की सेवा के लिए स्काउट गाइड तैयार – राहुल जैन

स्काउट/गाइड करेंगे गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में शत-प्रतिशत मतदान में सहयोग

राजसमंद 28 जुलाई। जिले के स्काउटर गाइडर को सम्बोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमंद एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी राहुल जैन ने कहा कि स्काउट गाइड गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में जाकर शत-प्रतिशत मतदान एवं दिव्यांग मतदाता की सेवा के लिए तैयार है।

जिला स्वीप कोर्डिनेटर रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिला परिषद राजसमंद के सभागार में राजसमंद जिले के राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय संघ सचिव संयुक्त सचिव, सहायक सेक्रेट्री, ट्रेनिंग काउन्सलर व असिस्टेन्ट लीडर ट्रेनर स्काउट व गाइड की एक कार्यशाला का आयोजन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी राहुल जैन की अध्यक्षता में एवं सहायक जिला स्वीप नोडल प्रभारी महेन्द्र सिंह झाला के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यशाला में सर्वप्रथम धर्मेन्द्र गुर्जर स्थानीय संघ सचिव राजसमंद ने कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे राहुल जैन को व ए.एल.टी. राकेश टाक ने मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह झाला को संगठन का स्कॉर्फ पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया, बैठक में विधान सभा आम चुनाव 2023 में स्काउट की भूमिका पी.डब्ल्यू.डी. वाटर एवं अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान में सहायता, कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में स्काउट गाइड की भूमिका साथ ही मतदान केन्द्रों पर स्काउट वोलेन्टियर्स द्वारा व्हील चेयर्स द्वारा सहायता करना, नव मतदाता को जोड़ना, स्काउट के द्वारा सुगम मतदान में सहायता करना, मतदान बढ़ाने हेतु जन जागृति के लिए रेलियां, मेहन्दी, माण्डना, पोस्टर प्रतियोगिता, मशाल रेली, पीले चावल बांटना व साईकल रेली के माध्यम से जन आहवान कर जाग्रति करने हेतु प्रेरित किया ।

कार्यशाला को राहुल जैन, महेन्द्रसिंह झाला, धर्मेन्द्र गुर्जर, राकेश टाक, शिवशंकर श्रीमाली, हिन्दुस्तान स्काउट के जिला सचिव मनोज शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यशाला में स्काउटर गाइडर को ई.वी.एम. व वी.वी. पेड डेमो प्रदर्शन कर समस्त स्काउटर गाइडर को दक्ष प्रशिक्षक के शंकर श्रीमाली व मुकेश आमेटा ने विस्तारपूर्वक समझाया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य गणेशराम बुनकर, स्काउटर विक्रम सिंह, शेरसिंह सेनी, स्थानीय संघ सचिव आमेट के गिरिराज डाकोत, नाथद्वारा के सुधीर पालीवाल, देवगढ़ के रामसिंह, भीम के अहमद अली, ए.एल.टी. गाइड शिला पोखरना, सहायक सक्रेट्री निर्मला धोबी, कोषाध्यक्ष रोशनलाल रेगर, हेमसिंह चौहान, केसर सालवी, यशवंत कुमार, संजु शर्मा, सुखदेव नागर, उर्मिला पुरोहित, विजयराम कलाल, किरण चौहान, अनिता मेवाड़ा, रंजना कुमावत, यशवंत कुमार, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संघ सचिव धर्मेन्द्र गुर्जर ने किया ।

गाइडलाइन के फील्ड  मे क्रियान्वयन से मिलेगा योजना का वास्तविक लाभ रू जयदीप सिंह राठौड़
जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय  प्रशिक्षण आयोजित
राजसमंद 28 जुलाई। जिला राजसमंद के पंचायत समिति कुम्भलगढ़ के सभागार में जल जीवन मिशन की एक दिवसिय् प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा के आर सी सृष्टी सेवा समिति के माध्यम से किया गया जिसमें पंचायतो से ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्यों को केंद्र की महत्वपूर्ण योजना मे सामुदायिक सहभागिता से लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए प्रदेश मे अग्रणी ब्लॉक बनाने के लिए स्वयोगदान के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी जयदीप सिंह द्वारा की गई व प्रतिभागियों को योजना की गाइडलाइन के फिल्ड मे सुचारु क्रियान्वयन से हर घर को जल से लाभान्वित करने का काम करने के लिए प्रेरित करते हुए वर्षा काल मे ग्राम मे जल भराव के लिए सही समय पर कार्ययोजना बना कार्य करने के लिए निर्देशित किया जिससे मौसमी बीमारिया व जल जनित रोगो पर समय रहते काबू पाया जा सके। विकास अधिकारी ख़याली लाल द्वारा प्रतिभागियों को अति दोहित क्षेत्र होने के कारण वर्षा जल संग्रहण की महत्ता पर ध्यान देते हुए गाँव का पानी गाँव मे रोकते हुए जल स्रोत स्थायित्व हेतु प्रयास करने पर प्रेरित किया गया। सहायक् अभियंता देवी सिंह चौधरी  द्वारा स्वजलधारा योजना जगपुरा  मे जन समुदाय की सहभागिता से जल प्रबंधन की सफलता की कहानी से जीवन मे बदलाव को बताते हुए ग्राम जल स्वछता समिति के महत्व व् महिला सशक्तिकरण पर बताया की जल जीवन मिशन योजनांतर्गत महिला सदस्यो की सहभागिता 50 प्रतिशत रखी हे व सभी जल सम्बन्ध महिला मुखिया के नाम से जारी होंगे। महिलाओ को घर पर हि नल से जल मिलने से जीवन् स्तर मे सुधार होगा व महिला सशक्तिकरण होगा तथा ग्राम पंचायत पर मानव संसाधन विकास तहत प्लम्बर फिटर व इलेक्ट्रीशियन हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा व गाँव मे महिलाओ द्वारा पानी की जाँच हेतु थ्ज्ज्ञ वितरित किये गये है व जल गुणवत्ता निगरानी महिला सदस्यो द्वारा किया जाना है। प्रशिक्षण  में  एच आर डी सलाहकार शुभम बागोरा द्वारा इस योजना में समुदाय की सह्भागिता से ग्राम जल स्वच्छता समिति के माध्यम से आत्म निर्भर ग्रामीण पेयजल प्रबंधन  विकसित करने के साथ  हि वर्षा जल संरक्षण कैच द रेन, स्रोत स्थायित्व, ग्रे वाटर प्रबंधन, स्वछता घटक सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन  किया गया। प्रशिक्षक पारसमल जीनगर, देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा आदर्श ग्राम निर्माण मे स्वच्छता  के साथ् जल प्रबंधन मे ग्राम जल स्वच्छता समिति के योगदान पर कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशिक्षक टीम द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विडिओ व पी पी टी द्वारा जल संरक्षण व जल बचत व् स्वच्छता विषय पर विस्तृत ज्ञानवर्धन किया गया। लेब् सहायक् मुकेश माहेश्वरी व डी पी एम यु पुनीत शर्मा द्वारा  एफटीके द्वारा जल् गुनवत्ता जांच कराने का अभ्यास करवाया गया व प्रतिभागियों का पोर्टल पर पंजीयन किया गया। उक्त कार्यशाला मे सरपंच सुखार बब्बर सिंह, मोर्चा सरपंच जुली बाई, पीपला सरपंच, मानवतो का गुडा से सीता देवि, सरपंच अंतालिया मंगली देवी, सेवंत्रि सरपंच विकास दवे, सहायक् अभियन्ता कमलेश कुमार,  ग्राम विकास अधिकारी रोहित कुमार, संदीप मीना, दिलीप चौहान, मोहित विश्नोई, भारत, बजरंग सिंह, कुलदीप मीना, रवि शंकर मीना, कैलाश दास, रमेश चंद्र, रवि कुमार, जालम सिंह, हरिश चंद्र, तथा ब्लॉक कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन नरेश जोशी, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, शंकर सिंह, वार्ड सदस्य, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!