फतहनगर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर इन दिनों मावली विधानसभा क्षेत्र में चल रही स्वीप गतिविधियों के क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संजय बड़ाला के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेक्टर अधिकारी गोपाल साहू के अनुसार इस अवसर पर होम वोटिंग को लेकर जानकारी दी गयी। बच्चों को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सुरेश कुमार देशबंधु,शमसुद्दीन आदि ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर लाड कुंवर, लीला खटीक, देवीलाल जाट, उदयलाल सालवी, फतेहलाल यादव,लहरी लाल जाट,कालूसिंह, रामेश्वर गाडरी आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इधर चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान जागरूकता के लिए मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन कर बालिकाओं ने अपनी भावनाएं उकेरी। इस प्रतियोगिता में खुशी सुथार-प्रथम,ललिता लोहार-द्वितीय एवं चंदा तेली-तृतीय रही।
