वार्षिकोत्सव दर्पण में स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फतहनगर ! ओमकार इंटरनेशनल स्कूल लदानी मे वार्षिकोत्सव ” दर्पण ” का आयोजन किया गया !
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार व्यास ने बताया कि वार्षिकोत्सव मे किड्स फैशन शो , कवि सम्मेलन, बॉलीवुड, गुजराती,पंजाबी,राजस्थानी नृत्य, बेस्ट स्टूडेंट्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमे रैम्प वाॅक, परिचय, सवाल- जवाब के आधार पर निर्णायको ने मि.ओमकार प्रवीण पालीवाल व मिस ओमकार मनीषा जाट को चुना ।
कार्यक्रम का संचालन  स्कूल के छात्र-छात्रा गुंजन कुवंर और अर्जुन सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामलाल सोनी  ने की जबकि  मुख्य अतिथि  पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया थे ! विशिष्ट अतिथि  सेवानिवृत  प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला, अशोक जैन, बापूलाल लोढा,फूलचंद कुमावत,दीपक अग्रवाल,  राजेन्द्र  गोखरू आदि उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!