सर्व समाज संगठन की हुकार, ऐतिहासिक करेंगे महाराणा प्रताप की जयंती

उदयपुर। प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 484 वी जयंती के शुभ अवसर के पूर्व तैयारी निमित्त आज नगर निगम के पार्षद सभागार में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, नगर निगम उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में संभाग के सर्व समाज व संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं सहित संगठन के पदाधिकारी ने एक से एक बढ़कर घोषणा करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी अपनी बात रखी वक्ताओं में प्रमुख रूप से उपमहापौर पारस सिंघवी, प्रेम सिंह शक्तावत, तखत सिंह शक्तावत, डॉ प्रदीप कुमावत, मनोहर चैधरी, प्रतापराॅय चुघ, भंवर सेठ, भाजपा के गजपाल सिंह राठौड़, अजय सिंह पहल, छोगालाल भोई, शक्तिसिंह कारोई, धर्मवीर सिंह सलूजा आदि ने अपनी बात रखी, वही कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शहर शाखा के चंद्रवीर सिंह करेलिया, कार्यक्रम का प्रतिवेदन युवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मायदा, वर्तमान कार्यक्रम की रूपरेखा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पाखंड ने रखी साथ ही सप्त दिवसीय कार्यक्रम के आयोजक बजरंग सेना मेवाड़ ,श्री ओम बन्ना सेवा संस्थान, श्री राम रोलर स्पोर्ट्स क्लब ,राणा प्रताप पूजा मार्शल आर्ट एकेडमी देवाली,राष्ट्रीय शिवदल ,चंद्र विजय सेवा संस्थान ,महाराव शेखा ग्रुप, महाराणा प्रताप सेना, युवा क्रांति संगठन,सकल आदिवासी समाज उदयपुर मेवाड़, श्री राम सेना मेवाड़, क्षत्रीय विकास संस्थान सेक्टर 13, मेवाड़ मुस्लिम समाज, उदयपुर विकास संघर्ष समिति, पन्नाधाय सेवा संस्थान, हिम्मत सिंह पंवार मित्र मंडल, गुर्जर महासभा ,प्रबल जैन एकता मंच एवं जैन समाज, क्षत्रिय क्लब सबीना खेड़ा, महादेव सेना ,पहल संस्थान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्राणी इकाई उदयपुर, विद्या प्रचारिणी सभा, भूपाल नोबल्स संस्थान, बी एन ओल्ड बॉयज एसोसिएशन, हिंदू महासेना टाइगर फोर्स, हिंदू विजय सेना, कृष्ण कल्याण संस्थान, हिंदू जागरण मंच, श्री राम बजरंग दल मेवाड़ संभाग ट्रस्ट ,पतंजलि योग समिति, प्रताप नगर विकास समिति ,राणा प्रताप मंडल ,समस्त ग्रामवासी भूताला, राजपूत विकास समिति, शिवसेना ,काली कल्याण धाम, शिव दल मेवाड़, शूलधारानी सेना, श्याम किशोरी सेवा समिति, महाराणा सेवा मित्र मंडल सहित प्रमुख संगठनों ने अपनी अपनी घोषणा की साथ ही अन्य समाज संगठनों ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने विचार रखें, कार्यक्रम का संचालन सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने किया एवं कुन्दन सिंह मुरौली ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!