सरस डेयरी होटल, रेस्टोरेन्ट एवं केटर्स विचार गोष्ठी सम्पन्न

उदयपुर, 23 जुलाई। उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ परिसर में मंगलवार को उदयपुर सरस डेयरी एवं होटल, रेस्टोरेन्ट एवं केटर्स प्रतिनिधियों की सरस विचार संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
संघ के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने कहा कि उदयपुर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रां में आम उपभोक्ताओं को उदयपुर डेयरी द्वारा निर्मित शुद्व, ताजा एवं पौष्टिक सरस दूध एवं दुग्ध उत्पाद मिले तथा होटल, रेस्टोरेन्ट एवं हलवाई केटर्स एसोसिएशन के माध्यम से शादी समारोह एवं मांगलिक कार्यों में शुद्ध दूध एवं घी से निर्मित खाद्य पदार्थ एवं सरस आइस्क्रीम उपलब्ध हो। साथ ही उपभोक्ताओं को विवाह स्थल पर सरस दूध, घी एवं अन्य दुग्ध उत्पाद उनकी मांग के अनुसार सीधी डिलीवरी करने की कार्य योजना पर विचार किया गया। डांगी ने उदयपुर सरस डेयरी की गुणवत्ता, प्रतिबद्धता, बढ़ती लोकप्रियता एवं उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। प्रबंध संचालक विपिन शर्मा ने सरस दूध की विभिन्न किस्मों, दुग्ध उत्पादों की श्रृंखला, उनकी उच्च गुणवत्ता एवं प्रचलित दरों की जानकारी दी एवं बाजार मे सरस उत्पादों की बढती मांग के बारे में बताया। संगोष्ठी मे दामोदर सिंह देवल, भरत श्रीमाली, विजय व्यास आदि सरस डेयरी का विपणन स्टाफ, होटल रेस्टोरेन्ट एवं हलवाई केटर्स एसोसिएशन के 100 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!