सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम

– फोटो सेशन में चौथी पंक्ति में खड़े थे, विधायक दल की बैठक में शर्मा के नाम ने सबको चौंकाया
– दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम, वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे
जयपुर।  एक बार फिर भाजपा आला कमान ने सबको चौंकाते हुए राजस्थान में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को सीएम घोषित कर सबको चौका दिया। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया तो सब चौंक गए। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलतः भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी 25वें मुख्यमंत्री के नाम ने सबको चौंका दिया। विधायक दल की बैठक में 55 साल के भजन लाल शर्मा के नाम पर फाइनल मुहर लगने के बाद उनके नाम का एलान कर दिया गया। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। दिया कुमारी जयपुर के विद्याधरनगर से विधायक है, जबकि प्रेमचंद बैरवा दूदू से विधायक है। इससे पहले दोपहर 1.45 बजे नए सीएम के ऐलान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं का राजस्थान के नेताओं की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों और पर्यवेक्षकों का एक फोटो सेशन हुआ।  
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं के साथ मिलकर राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे। प्रदेश मुख्यालय में बैठक से पहले राजनाथ के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ है। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे। वहीं भजनलाल शर्मा चौथी पंक्ति में बैठे थे। दीया कुमारी दूसरी पंक्ति में थीं। भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।

राजस्थान को 33 साल के बाद मिला ब्राह्मण मुख्यमंत्री- भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे पर बड़ा दांव खेला है, क्योंकि पिछले 33 सालों से राजस्थान में कभी भी ब्राह्मण चेहरे को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है. राजस्थान में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर आखिरी बार 1990 में हरदेव जोशी कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री थे. बांसवाड़ा से हरदेव जोशी विधायक हुआ करते थे. उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के बाद से बीजेपी और कांग्रेस लगातार ओबीसी और क्षत्रिय चेहरों पर दांव लगाती रही है. इसी वजह से लगातार ब्राह्मण वोटर कभी बीजेपी कभी कांग्रेस में जाते रहे. पिछली बार कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए सीपी जोशी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया था, मगर वह दांव इस बार फेल हुआ.  राजस्थान में सीधे तौर पर 50 विधानसभा सीट ऐसी हैं जिस पर ब्राह्मण वोटर्स का असर रहता है. कांग्रेस ने जहां 16 ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था, वहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 20 ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. इसमें से बड़ी संख्या में बीजेपी के ब्राह्मण प्रत्याशी चुनाव जीत करके आए, जबकि कांग्रेस के ब्राह्मण प्रत्याशियों को बड़ी हार मिली है.

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!