उदयपुर । सिन्धी समाज की शहर के सबसे बड़ी मोहल्ला पंचायत पूज्य सिन्धी पंचायत हिरणमगरी (से.3 से 8) के अध्यक्ष मुरली राजानी व सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष व झूलेलाल नारी संघ के संस्थापक गिरीश राजानी ने कांग्रेस के सनातन विरोध के चलते अपनी कार्यकारिणी के साथ कांग्रेस से इस्तिफा दे कर भाजपा का दामन थाम लिया।
प्रकोष्ट के महामंत्री मुकेश खिलवानी नें बताया कि समाज में एक्टिव करीब 100 पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं मातृ शक्ति को शहर विधायक ताराचंद जैन व भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली नें भाजपा परिवार में सम्मलित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रकोष्ट के अध्यक्ष हरीश चावला नें कांग्रेस की पूरी पंचायत के भाजपा में विलय की रुप रेखा पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम का संचालन मंण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा नें किया।
इस अवसर पर प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी,सुनिल कालरा शिकारपुरी , रमेश दतवानी व प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष दिलिप कालरा, किशन गोधवानी, राजेन्द्र बुटानी, पूज्य बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानक राम कस्तूरी, पूज्य जैकबआबाद पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी,प्रताप नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश मनवानी, जितेन्द्र तलरेजा, कपिल नाचानी, पार्षद लोकेश गौड़, मुकेश शर्मा एव समाजजन व सामाजिक संस्थान के प्रमुख उपस्थित थे।
