उदयपुर। उदयपुर. शी सर्किल इंडिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में साक्षी भट्ट को बिज़नेस श्रेणी में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये प्रसिद्ध सिंगर रवींद्र उपाध्याय व शी सर्किल इंडिया की संस्थापिका तारिका भानु प्रताप द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी उदयपुर रेंज अजय पाल लांबा व विशिष्ट अतिथि डीएसपी उदयपुर चेतना भाटी, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज़म शिखा सक्सेना थे। साक्षी भट्ट ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और इस पुरस्कार से उन्हें व उनकी टीम को नई प्रेरणा और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है।
डी रेनोवेशियो क्रिएटिव एजेंसी की संस्थापिका साक्षी भट्ट को किया सम्मानित’
