सज्जनगढ़ अभयारण्य, जैविक उद्यान सज्जनगढ़, बर्ड पार्क गुलाबबाग

में आज आमजन एवं पर्यटकों का प्रवेश बन्द
उदयपुर, 24 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव के दृष्टिगत शनिवार को मतदान दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग के अधीन सज्जनगढ़ अभयारण्य, जैविक उद्यान सज्जनगढ़ एवं बर्ड पार्क गुलाब बाग उदयपुर में आमजन एवं पर्यटकों के लिए प्रवेश बन्द रहेगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक (वन्यजीव) ने दी।

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए डोर स्टेप काउंसलिंग
उदयपुर, 24 नवंबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में आगामी 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में एडीजे कुलदीप शर्मा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने सुरजपोल क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत डोर स्टेप काउंसलिंग की। पक्षकारो को राजीनामा योग्य प्रकरणों को निस्तारित करने के संबंध में समझाइश भी की।
इस अवसर न्यायिक अधिकारी पीयूष जेलिया, अंकुश भदौरिया, सुश्री निष्ठा पांडे, सुश्री साक्षी शर्मा, दीपेंद्र शेखावत व  श्रीमती अंजली सिंह ने राजीनामा योग्य प्रकरणो में पक्षकारों की डोर स्टेप काउंसलिंग करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए समझाइश की। एडीजे शर्मा ने परिवादियों से आह्वान किया है कि वे लोक अदालत में अपने राजीनामा योग्य प्रकरण रखवाते हुए निस्तारित करवा सकते है, इस हेतु जिस न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उसमे पीठासीन अधिकारी से निवेदन करे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!