– हादसे में चकानाचूर हो गईकार, उपचार के दौरान उप प्रधान ने तोड़ा दम
उदयपुर। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुंदा से पहले चोरबावड़ी के पास टैंकर की टक्कर से कार में जा रहे सायरा पंचायत समिति के उप प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। उप प्रधान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रातएक बजे गोगुंदा से उदयपुर की तरफ जा रहे सायरा उप प्रधान भारत सिंह बरवाड़ा (45) की कार को सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। कार में वे अकेले ही थे। कीर्ति राज होटल के सामने हुए इस हादसे के बाद मौके पर होटल स्टाफ और अन्य लोग भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। गोगुंदा पुलिस थाने से एएसआई श्रवण सिंह, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, 108 एंबुलेंस के पायलट सोहन सिंह राजपूत और ईएमटी नंदकिशोर मौके पर पहुंचे। सबने गंभीर रूप से घायल भारत सिंह बरवाड़ा को कार से बाहर निकाला और उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया। उप प्रधान बरवाड़ा ने आज एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। हादसे व उप प्रधान की दुखद मोत की खबर मिलते ही बडी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी व आमजन मोर्चरी में पहुंचे। गोगुंदा पुलिस ने टैंकर को जब्त कर चालक को डिटेन कर लिया।
टैंकर की जोरदार टक्कर से सायरा उप प्रधान की मौत
