तीन बार बोला तलाक और तोड़ दिए संबंध

सैयद हबीब
उदयपुर 29 जून। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर संबंध तोड़ लिए। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार मोड़ासा मूल की हाल कोटड़ा निवासी तसलीम बानो पठान ने अपने पति मोहम्मद अयाज काजी पुत्र हाजी मोहम्मद सलीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसका निकाह 15 फरवरी 2020 को मोहम्मद अयाज से हुआ था। शादी के कुछ सप्ताह के बाद उसके पति ने अपना व्यवहार बदल लिया और उससे दुर्व्यवहार करने लगा। पति और उसके परिजन उसे विवाह में कम दहेज लाने के लिए ताने कसते तथा अत्याचार करने लगे। जिस पर हिम्मतनगर थाने में पति और ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद आरोपी पति लगातार उस पर मुकदमा उठाने के लिए दबाब बनाने लगा। उसने पीड़िता का अपहरण भी किया और जाने से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह अपनी जान बचाने की खातिर अपने मामा अब्दुल रहीम के घर कोटड़ा में आकर रहने लगी.। पिछले साल 11 अक्टूबर को एक विवाह समारोह में आए पति ने उसे जबरन साथ ले जाने का प्रयास भी किया। तब मामा ने अब्दुल रउफ ने उसे छुड़ाया था। हाल ही समाज के कार्यक्रम में मिले पति मोहम्मद अयाज ने परिवार और समाज के लोगों की मौजूदगी में उसे तीन बार तलाक कहते हुए संबंध तोड़ लेने की बात कही। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2017 की धारा 4 के तहत तीन बार तलाक को अवैध घोषित कर दिया गया और यह दंडनीय अपराध है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!