रन फॉर योगा का हुआ आयोजन, कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

डूंगरपुर, 20 जून। योग दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार को रन फॉर योगा की रैली को जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला कलक्टर ने कहा कि योग करने से ही स्वस्थ रहते हैं। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. विजय कुमार जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

10वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज-उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 10वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. विजय कुमार जोशी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को प्रातः 6.30 बजे से 8 बजे तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डूंगरपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजनो को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की हैं।

पापड़ अचार और मसाला पाउडर निर्माण प्रशिक्षण का समापन
डूंगरपुर, 20 जून(ब्यूरो)। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान डूंगरपुर की ओर से राजिविका द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय पापड़ अचार और मसाला पाउडर निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार काे समापन हुअा। प्रशिक्षण मूल्यांकन मंजुला रावत व दिनेश कुमार जैन के द्वारा किया गया जिसमें सफलतापूर्वक सभी‍ प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया व संस्थान के फैकल्टी जयप्रकाश बलाई ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने की बधाई दी और स्वयं का रोजगार शुरू कर जीवन सफल बनाने की कामना की। डूंगरपुर अारएसईटीअाई सेंटर में नल फिटिंग व लाईट फिटिंग कार्यक्रम शीघ्र आरम्भ होने वाले है अतः सभी आवेदनकर्ता संस्थान पर आवश्यक दस्तावेज लेकर आए। इस मोके पर संस्थान के फैकल्टी अब्दुल अजीज खान ने कार्यक्रम का संचालन किया और कार्यालय सहायक विरेन्द्र सिंह चौहान ने धन्यवाद व्यक्त किया तथा उज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!