मावली से आरपीआई का उतरना तय

उदयपुर। कल मुंबई में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) का उच्च स्तरीय मीटिंग राजस्थान चुनावो के मद्देनजर हुआ जिसमे राजस्थान में 20 से 25 सीटो पर लड़ने पर सहमति हुई . पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी , इसी क्रम में पार्टी का मावली में उतरना तय है यदि भारतीय जनता पार्टी उनको यह सीट नहीं देती है तो ऐसे में पार्टी स्वयं अपना मजबूत उम्मीदवार उतारेगी . पार्टी इस सीट से ब्राह्मण या ओबीसी चेहरा अन्य पार्टी के उम्मीदवारों को देखते हुए तय करेगी . पार्टी का मावली में अंदरूनी अच्छा वर्चस्व है एवम क्षेत्र के कई बड़े नेता सीधे संपर्क में है.
पार्टी अपना पूरा दम यहां लगाएगी .मावली में एससी , ओबीसी एवम एसटी बड़ी संख्या में है. ब्राह्मण को सीट न दिए जाने पर पार्टी का ब्राह्मण चेहरा उन्हे भी अपनी और करेगा . कुल मिला कर मावली का मुकाबला बड़ा ही रोचक होगा .

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!