शहर के 51 सरकारी स्कूलों को रोटरी प्रदान करेगा टीवी

बेहतर भावी पीढ़ी के लिए सरकारी स्कूलों को विकसित करने की रोटरी की प्रतिबद्धता

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के शहर के 51 सरकारी स्कूलों कोयुवाओं को शिक्षित करने के अपने मिशन में योगदान देने के  लिए, पूर्व गवर्नर डॉ.यशवंत कोठारी के परिवार के सहयोग से 51 सरकारी स्कूलों को 43 इंच के स्मार्ट टेलीविजन सेट प्रदान किए जाऐंगे।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. निर्मल कुनावत ने कहा कि ‘रोटरी’ सरकारी स्कूलों में शिक्षा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के युग मे यह एक अच्छा कदम साबित होगा। जहां हर चीज स्क्रीन पर उपलब्ध हो रही है। इससे छात्रों को सर्वोत्तम तरीके से लाभ होगा और उन्हें निजी स्कूलों के छात्रों के बराबर आने में मदद मिलेगी।
रोटेरियन नितिन कोठारी ने बताया कि ये टेलीविजन सेट उनके दिवंगत पिता और पूर्व जिला गवर्नर डॉ. यशवंत कोठारी की स्मृति में प्रदान किए जाएँगे। यह योगदान समाज के विकास के लिए रोटरी और रोटेरियन्स की सहज प्रतिबद्धता का प्रमाण देता है।
उलेखनीय है कि अभी हाल ही रोटरी प्रांत ने उदयपुर के 23 महात्मा गांधी स्कूल में डिजिटल ऐप क्लासरूम कनेक्ट की सुविधा उपलब्ध करवायी, जिससे सभी छात्र मोबाइल और स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढाई कर सकेंगे। डॉ. कुणावत ने बताया कि शिक्षकों की कमी के चलते यह ऐप छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ। ऐप वितरण के दौरन स्कूल प्रिंसिपल ने मांग की की कि स्मार्ट क्लास के लिए टीवी की  जरूरत है। गवर्नर डॉ. कुनावत ने जैसे ही अपने रोटरी साथियों को यह जरूरत बतायी तो तुरंत ही कोठरी परिवार ने अपने योगदान की घोषणा कर दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!