उदयपुर। रोटरी क्लब वसुधा ने लोकमित्र ब्लड बैंक एवं थैलिसिमिया रिसर्च सेनटर पर 78 वें स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
क्लब अध्यक्ष श्रीमती शरद राठौड़ ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने एकत्रित हो कर रक्तदान कर अपनी महिला शक्ति होने का परिचय दिया। शिविर में सुषमा अरोड़ा, ,अंजू सिघवंी, ंपकज शर्मा,कनकलता,रजनी शर्मा, किरण तलेसरा,शुभम, सुनील, सुभाष जांगिड़़ ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के प्रमुख कुंवर अवीन्द्रसिंह,राठौड़ थे। लोकमित्र ब्लड बैंक के महेन्द्र श्रीमाली,डॉ शिव वर्मा के सानिध्य शिविर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ.देवेन्द्र सरीन व मधु सरीन भी मौजूद थे।
रोटरी क्लब वसुधा ने किया 71 यूनिट रक्तदान
