पांच गांवों को गोद लेगा रोटरी क्लब उदयपुर अशोका – मुकेश माधवानी

उदयपुर । रोटरी क्लब उदयपुर अशोका की बैठक आज पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी की अध्यक्षता में अशोका ग्रीन में हुई।
इस अवसर पर निर्मल सिंघवी ने क्लब सदस्यों को रोटरी क्लब के सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा सुनामी, चक्रवात कॉविड जैसी प्राकृतिक आपदाओं एवं महामारियों में लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया था ।
बैठक में मुकेश माधवानी ने कहा कि इस वर्ष रोटरी क्लब उदयपुर अशोक की ओर से पांच गांवों को गोद लिया जाएगा एवं चार विद्यालयों में बालकों के विकास एवं उनके आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों को उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा।
पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर अशोक इस वर्ष समाज सेवा के कार्यों को विस्तार देगा एवं क्लब द्वारा पर्यावरण, बालिका शिक्षा, बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव गिरीश राजानी, बी के खट्टर , राकेश सोमानी, राहुल भटनागर , हरिओम पालीवाल , मदन नागदा, राहुल मखीजा, भानु कुमार  पूर्बिया, विक्रम माधवानी , नागेंद्र शर्मा, मोहम्मद अकबर, जगदीश चंद्र सोनी , डॉ रजनीश कुमावत, पवन  जोशी, विक्रम श्रीमाली, ओम प्रकाश तेली, गोविंद भारद्वाज, विकास जोशी, गणपत लाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!