रोटरी क्लब उदयपुर एलीट का प्रोजेक्ट मुस्कान बच्चों के चेहरांे पर लाया मुस्कान

उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट ने आज सोमवार को नेगड़िया गांव में प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत गांव के बच्चों को कपड़े, जूते, खिलौने और स्वेटर जैसे उपयोगी वस्तुएं प्रदान की। पास ही के गांव से भी आयें बच्चंे, महिलाएं एवं पुरुष ने वहंा आ कर इसका लाभ उठाया। यह दिवाली खुशियों वाली बनानें के लिए क्लब के द्वारा सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया।
क्लब अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने रोटेरियन रितेश बांठिया के प्रति आभार ज्ञापित किया कि उन्होंने अपनी फैक्ट्री में इसका आयोजन किया। क्लब की ओर से अजय लोढ़ा, ख्याति गांधी,हितेश गांधी, पूजा,प्रीतम जैन, वर्षा अमित टाया, मुक्ता श्रीमाली, सीमा बांठिया, आंचल जैन एवं अंकिता वैश्य उपस्थित रहे। कपड़े खिलौने लेने के बाद बच्चो के चेहरे पर जो मुस्कान थी वह इस प्रोजेक्ट की सफलता का बयां कर रही थी। रोटरी क्लब उदयपुर एलिट द्वारा ऐसे कई सामाजिक कार्य पूर्ण किए गए है और आगे भी निरन्तर करते रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!