रोटरी क्लब सूर्या ने बालिका स्कूल गोद लेकर सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीन भेंट की

उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या ने आज जसवंतगढ़ स्थित राजकीय बालिका उचच माध्यमिक विद्यालय को गोद लेकर पहले ही दिन विद्यालय में बालिकाओं के लिये सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीन स्थापित की एवं बालिकाओं को 500 सेनेटरी नेपकिन प्रदान किये।
क्लब अध्यक्ष विक्रांत शाकद्विपी ने बताया कि इस अवसर पर सचिव धीरज जोशी, मशीन प्रदान करने वाले राजेन्द्र अग्रवाल,पूनम अग्रवाल, क्लब सर्विस डायरेक्टर पुनीत सक्सेना,जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नारायण पालीवाल,उप सरपंच प्रेमशंकर सुथार,विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत सुथार एवं स्टाफगण र्माजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!