उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत अगले 30 दिनों तक प्रतिदिन 100 बच्चों को भेाजन करानें का बीड़ा हाथ में लिया है ताकि कोई भी बच्चा भूखे नहीं सोयें।
क्लब अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बताया कि रोटरी इंडिया साक्षरता मिशन के तहत अगले 30 दिनों तक 100 बच्चों को भोजन दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बच्चे कुपोषित हैं उन्हें पौष्टिक भोजन देने से स्कूल में उपस्थिति और नियमितता बढ़ती है और छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होता है।
प्रोजेक्ट मुस्कान के लिए पोस्टर और बैनर का उद्घाटन आज डीजी निर्मल कुणावत, आशा कुणावत और सभी मीरा सदस्यों द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि 3000 बच्चों के लिए भोजन के प्रायोजन का चेक अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक पल्लव लोढ़ा और अभिनव सेन को दिया गया। क्लब सदस्याओं ने रसोई घर का भी दौरा किया और खाना पकाने और भेजने की व्यवस्थित और साफ-सुथरी व्यवस्था देखी।
इस अवसर पर अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा,सचिव कविता श्रीवास्तव, परियोजना समन्वयक पुष्पा कोठारी,
अर्चना व्यास,मींरा मजूमदार,विजयलक्ष्मी गलुण्डिया,कविता बल्दवा,प्रीति कोठारी,प्रीति सोगानी,शीतल मलिक,मंजू सिंघवी,कुसुम मेहता,कुसुम माथुर,माहेश्वरी,प्रियंका कोठारी व उर्मिला जैन मौजूद थी।
रोटरी क्लब मींरा करायेगा प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत 30 दिनों तक कुल 3 हजार बच्चों को भोजन
